भोपाल

एमपी में 5 हजार ‘कर्मचारियों’ को ड्यूटी से हटाया, विभाग में मचा हड़कंप

MP News: नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
less than 1 minute read
Nov 08, 2025
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सभी नगर निगमों में एआई-एमएल आधारित फेस आईडी सिस्टम लागू करने की तैयारी रहा है। जिसमें अत्याधुनिक तकनीक से फर्जी वेतन भुगतान, उपस्थिति और अनुशासन में सुधार आएगा।

5 हजार से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया

भोपाल में नई व्यवस्था के तहत शनिवार दोपहर 12 बजे तक 5 हजार से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया दिया गया है। जो कि लंबे समय से ड्यूटी पर अनुपस्थित या फर्जी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। नए सिस्टम के तहत ई-एचआएमएस तैयार किया जा रहा है। जिससे पूरा डेटा डिजिटलाइज हो जाएगा।

कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

नगर निगम के चालक वर्ग ने नए सिस्टम का विरोध करते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के द्वारा शुक्रवार और शनिवार को काम बंद रखा गया। जिससे लोगों के घर में कचरा वाहन नहीं पहुंचे।

भोपाल में आधी सैलरी मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने गेंहूखेड़ा स्थित नगर निगम ऑफिस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष सोनू डागर ने निंदा जताते हुए कहा कि नगर निगम को पूरे महीने की ही सैलरी देना थी या फिर अटेंडेंस का नया सिस्टम 1 नवंबर से शुरू करना था। ऐसे में पूरे महीने की ही सैलरी मिल जाती।

Updated on:
08 Nov 2025 02:20 pm
Published on:
08 Nov 2025 02:20 pm