MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड के 728 पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। जिसके ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से 14 मार्च तक किए जा सकेंगे।
भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। प्रतिभागियों को www.esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद फॉर्म जमा करना होगा। साथ ही अलग-अलग पदों को आरक्षित भी रखा गया है।
कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये प्रति पेपर फीस हैष। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और EWS (जो राज्य के निवासी) को प्रति पेपर 250 रूपये देने होंगे। साथ ही फॉर्म के सुधार-कार्य की अंतिम तारीख 19 मार्च होगी।
फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10 या 12वीं पास होना चाहिए। उम्र 1 जनवरी 2026 से गिनी जाएगी। फॉर्म भरने के लिए 18 साल की आयु होना जरूरी है। आरक्षित वर्ग को उम्र में कुछ छूट भी दी जाएगी।
फॉरेस्ट गार्ड के एग्जाम 7 अप्रैल को दो पालियों में होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। इसमें टेक्निल सबजेक्ट, जनरल नॉलेज, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।