
Lenskart Controversy (Photo Source - Patrika)
Lenskart Controversy: लेंसकार्ट कर्मचारियों के लिए 'स्टाइटल गाइड' पर मचे बवाल की आग भोपाल शहर में भी पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक राजधानी के न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहे स्थित लेंसकार्ट शोरूम में ड्रेस कोड विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता प्रदर्शन ने जमकर प्रदर्शन किया। यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा कर्मचारियों तको तिलक लगाया एव मंत्र उच्चारण के साथ कलावा बांधा गया। लोगों से कहा कि सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
बता दें कि लेंसकार्ट के बहिष्कार का आह्वान हिंदू संगठन कर रहा है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि यह हिंदुस्तान है, यहां तिलक, कलावा और बिंदी का सम्मान होना चाहिए। अगर कंपनी ने इन पर रोक लगाने की कोशिश की, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आगे किसी भी कंपनी में सनातन धर्म के प्रतीकों का अपमान हुआ तो विरोध किया जाएगा। लेंसकार्ट कंपनी के सीईओ ने भले ही माफी मांगी हो, लेकिन संगठन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
संगठन द्वारा प्रदर्शन के बीच शोरूम के कुछ कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उन्हें कभी तिलक या कलावा पहनने से नहीं रोका गया। नवरात्रि में मैं खुद तिलक और कलावा लगाकर आया था। कंपनी की तरफ से ऐसी कोई पाबंदी मुझे नहीं बताई गई। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी तरह का डर नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम लोगों के नजरिए से हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया में लेंसकार्ट का मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स एवं संगठनों में लेंसकार्ट पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कई ट्वीट किए। बढ़ते विवाद के बीच कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि जो पॉलिसी ऑनलाइन शेयर की जा रही थी वो पुरानी थी और अब लागू नहीं है।
कंपनी ने खुद एक्स पर आकर इसकी जानकारी दी है। लेंसकार्ट ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंटर पर लिखा है कि हमने आपकी बात बिल्कुल साफ और खुले तौर पर सुनी है। पिछले कुछ दिनों में हमारे समुदाय और ग्राहकों ने अपनी बात रखी है। हमने उसे सुना है। आज, हम अपने 'इन-स्टोर स्टाइल गाइड' को स्टैंडर्डाइज़ कर रहे हैं और इसे सार्वजनिक रूप से और पूरी पारदर्शिता के साथ शेयर कर रहे हैं।
Updated on:
21 Apr 2026 03:16 pm
Published on:
21 Apr 2026 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
