भोपाल

पेपरलेस होगी मध्यप्रदेश विधानसभा, हर विधायक की टेबल पर होगा टैबलेट

MP NEWS: मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र होगा पेपरलेस, हर विधायक की टेबल पर पेपर की जगह होगा टैबलेट...।

less than 1 minute read
Feb 05, 2025

MP NEWS: मध्यप्रदेश विधानसभा का सदन बदला-बदला सा नजर आएगा। प्रत्येक विधायक की टेबल पर पेपर के स्थान पर टैबलेट होगा। सदन संबंधी सभी जानकारी उन्हें टैबलेट से मिलती रहेगी। विधायकों को काम के लिए अलग से टैबलेट दिया जाएगा। उन्हें हाईटेक किया जाएगा। बजट सत्र के दौरान विधायकों का प्रशिक्षण होगा। यह लगातार जारी रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य विधायकों ने नई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव एपी सिंह भी मौजूद रहे।

ऐसा होगा ई-विधान

सदन में प्रत्येक सदस्य की सीट पर डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएगी। विधायकों को जिस विषय पर जानकारी चाहिए, वह सिंगल क्लिक पर मिलेगी। प्रश्नकाल में प्रश्न और उनके उत्तर स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे। ई-विधान परियोजना को लागू करने का पूरा काम राष्ट्रीय सूचना केंद्र की देखरेख में किया जाएगा। नेवा परियोजना के तहत देश की सभी विधानसभाओं को एक प्लेटफॉर्म नेवा पर लाया जा रहा है। विस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्रिका से चर्चा में कहा कि कार्यवाही के दौरान कागज पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपए प्रतिवर्ष बचेंगे।


60% केन्द्र 40% खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी

केंद्र की नेवा परियोजना के तहत ई-विधान लागू किया जा रहा है। खर्च का 60% भार केंद्र और 40% राज्य सरकार उठाएगी। दोनों ने राशि मंजूर कर दी है। क्रियान्वयन के लिए गठित हाउस कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक राजेन्द्र भारती, अजय विश्नोई, सुरेश राजे, गौरव सिंह पारधी सहित एनआइसी के अधिकारी थे। इस दौरान सिस्टम की बारीकी को समिति सदस्यों, विधायकों ने समझा।

Published on:
05 Feb 2025 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर