tragic accident: एमपी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अस्पताल में भर्ती पिता के लिए इंजेक्शन लाने निकले बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। (MP News)
MP News: राजधानी भोपाल में बुधवार शाम लालघाटी ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अस्पताल में भर्ती अपने पिता के लिए इंजेक्शन खरीद कर वापस अस्पताल जा रहा था, इसी दौरान एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं मृतक युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया लेकिन उसकी मौत की सूचना अब तक अस्पताल में भर्ती पिता को नहीं दी गई। मृतक सुरेंद्र रजक इकलौता बेटा था और उसी पर घर की जिमेदारी थी, दो महीने पहले ही उसकी शादी भी हुई थी। (tragic accident)
एसआई संजीव धाकड़ ने बताया है कि मृतक सुरेंद्र रजक मालीपुरा पीरगेट क्षेत्र में रहता था और एक ज्वैलरी शॉप में काम करता था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके पिता बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है। रजक के पिता को एक हार्ट का इंजेक्शन लगना था जो अस्पताल में नहीं था तो डॉक्टर ने उसे दूसरी अस्पताल से इंजेक्शन लाने के लिए कहा था।
इंजेक्शन लेने के बाद सुरेंद्र को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना था, जिसके चलते इंजेक्शन लेने के बाद समय बचाने के लिए वो लालघाटी ब्रिज पर रॉन्ग साइड से चढ़ा गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रतार बुलेट उससे आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे की वजह से सुरेंद्र को सिर में गंभीर चोटें आईं, घटना के बाद सुरेंद्र और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह सुरेंद्र ने की मौत हो गई।पुलिस ने बताया है कि टक्कर मारने वाली बाइक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।