राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले एमपी कांग्रेस में हलचल बढ़ी, उपनेता प्रतिपक्ष के इस्तीफे के बाद गरमाई सियासत, भाजपा का बड़ा तंज पप्पू के भरोसे राजनीति, जानें और क्या बोले भाजपा विधायक
MP Politics: मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज है। वजह है राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा। 24 फरवरी को राहुल भोपाल के दौरे पर होंगे। लेकिन इससे पहले कांग्रेस उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफे के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहीं कांग्रेस की गुटबाजी उजागर हो जाती है। यही नहीं विधायक ने ये भी कहा कि 'जाओ राहुल गांधी इस राज्य से दूसरे राज्य घूमो।' यानी उनका साफ इशारा था कि कांग्रेस एकजुट नहीं है।
बता दें कि उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा भेजा है। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब राहुल गांधी एमपी के दौरे पर आने वाले हैं और एमपी काग्रेस संगठनात्मक तैयारी में जुटी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका इस्तीफा क्या महज एक व्यक्तिगत निर्णय है या फिर किसी गुस्से या नाराजगी का परिणाम। इस जवाब का उत्तर ढूंढ़ने के लिए प्रदेश की राजनीति में अटकलों का दौर भी जारी है।
कांग्रेस की ओर से अभी औपचारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इसे राजनीतिक गलियारों में बड़ा संकेत माना जा रहा है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले यह घटनाक्रम सामने आया है।
राहुल गांधी एमपीआने वाले हैं, इस बीच हेमंत कटारे के इस्तीफे को भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर वार का मौका ढूंढ़ लिया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तंज भी किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, गुटबाजी और इस्तीफों का दौर शुरू हो जाता है। विधायक ने तंज किया कि जैसे ही उनके एमपी आने की सूचना मिली, वैसे ही उपनेता प्रतिपक्ष ने इस्तीफा दे दिया। अब ये सम्मान में दिया या अपमान में ये तो वे खुद ही बताएंगे।
यही नहीं कटारे को लेकर संभावित भाजपा में एंट्री को लेकर उठी अटकलों को लेकर भी विधायक रामेश्वरम शर्मा ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति पर विश्वास नहीं करती। लेकिन पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि फिलहाल भाजपा में 'नो वैकेंसी है।'
रामेश्वर शर्मा ने यह दावा भी किया है कि हेमंत कटारे ने विधानसभा से निकलते समय भाजपा विधायक भगवानदास सबानी से मजाक में कहा था- भाई साहब, मुझे भी साथ ले चलिए। इस कथन को राजनीतिक अटकलों ने हवा दे दी।
बता दें कि राहुल गांधई 23 फरवरी को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे यहां भारत-अमरीका ट्रेड डील के विरोध में किसान सभा को संबोधित करेंगे। यह विरोध राष्ट्र व्यापी आंदोलन की शुरुआत होगा। जो भोपाल से पूरे भारत भर में किया जाएगा। इस मुद्दे पर भी भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि वो लोग किसानों की बात कर रहे हैं, जिन्हें किसानों की फसलों के बारे में भी कुछ पता नहीं है। नेहरू से लेकर मनमोहन तक किसी कांग्रेस सरकार ने किसानों का भला नहीं किया।
लेकिन भाजपा की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा की अटल बिहारी सरकार हो या वर्तमान मोदी सरकार, किसानों के लिए हमेशा काम करती रही है। कांग्रेस की थाली खाली है, पप्पू के भरोसे राजनीति है!