भोपाल

खाद्यान्न उत्पादन में देश में दूसरा स्थान, एमपी की कृषि क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

Food grain production - कृषि क्षेत्र में एमपी की बड़ी उपलब्धि, सोयाबीन उत्पादन में भी अग्रणी रहा प्रदेश

2 min read
Feb 24, 2026
MP ranks second in the country in food grain production

Food grain production -कृषि उत्पादन में मध्यप्रदेश, देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। प्रदेश ने खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार प्रदेश खाद्यान्न, दलहन तथा तिलहन फसलों के उत्पादन में शीर्ष तीन राज्यों में शामिल रहा है। मध्यप्रदेश ने कुल 46.63 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग 13.04 प्रतिशत है। राज्य कुल दलहन फसल उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर हैं। तिलहन फसलों के उत्पादन में देश में दूसरा स्थान हासिल किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि गेहूं उत्पादन में राज्य ने 24.51 मिलियन टन उत्पादन किया। इसमें करीब 20.78 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया। मक्का उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी रहा। 6.64 मिलियन टन उत्पादन के साथ मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय हिस्सेदारी में करीब 15.30 प्रतिशत योगदान रहा।

मोटे अनाज (न्यूट्री/कोर्स सीरियल्स) के उत्पादन में भी मध्यप्रदेश ने अहम उपलब्धि हासिल की। राज्य ने 7.78 मिलियन टन मोटे अनाज का उत्पादन किया। करीब 12.17 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज करते हुए यह देश का प्रमुख उत्पादक राज्य बना और तृतीय स्थान हासिल किया।

दलहन उत्पादन में अव्वल रहा प्रदेश

दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल रहा है। कुल 5.24 मिलियन टन दलहन उत्पादन किया और 20.40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में पहला स्थान प्राप्त किया। चना उत्पादन में राज्य 2.11 मिलियन टन उत्पादन और करीब 19.01 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष तीन राज्यों में दूसरे स्थान पर रहा।

तिलहन उत्पादन में भी अग्रणी

एमपी की तिलहन क्षेत्र में भी स्थिति मजबूत रही। कुल तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश ने 8.25 मिलियन टन उत्पादन करते हुए करीब 19.19 प्रतिशत राष्ट्रीय हिस्सेदारी दर्ज की। इसमें देश में दूसरा स्थान हासिल किया। विशेष रूप से सोयाबीन उत्पादन में राज्य ने 5.38 मिलियन टन उत्पादन किया। यह देश के कुल उत्पादन का करीब 35.27 प्रतिशत है। इस प्रकार देश के प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में एमपी की प्रतिष्ठा बनी हुई है। राज्य में मूंगफली का उत्पादन 1.55 मिलियन टन रहा जोकि देश के कुल उत्पादन का 12.99 प्रतिशत रहा। मूंगफली उत्पादन में राज्य देश में तीसरे स्थान पर है।

Published on:
24 Feb 2026 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर