भोपाल

डिसेबल्ड बच्चों के लिए बनेगा नेशनल लेवल का स्टेडियम, 1 रुपए में जमीन देगी सरकार

शिवराज कैबिनेट ने स्टेडियम के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2020, 3:25 PM IST
stedum.png
national level stadium for disabled players in india

भोपाल। निःशक्त बच्चों के लिए नेशनल लेवल का स्टेडियम ग्वालियर में बनाया जाएगा। यह देश में ऐसा पहला स्टेडियम होगा, जो सिर्फ डिसेबल्ड बच्चों के लिए ही बनाया जाएगा। शिवराज कैबिनेट की बैठक में इसके लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। स्टेडियम बनाने के लिए 1 रुपए में भूमि आवंटन की जाएगी।

शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। इसमें ग्वालियर में दिव्यांगों का स्टेडियम बनाने, इंदौर और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में नवीन सेक्टर 4 और 5 विकसित करने की योजना भी शामिल है। बैठक की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि भोपाल और इंदौर को महानगरीय क्षेत्र (मेट्रोपॉलिटन एरिया) के गठन को भी मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने की थी घोषणा

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्रस्ताव पर स्टेडियम बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कलेक्टर ने स्टेडियम के लिए सीवेज फार्म के पास 15 एकड़ भूमि आरक्षित करने का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेज दिया था। गौरतलब है कि सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने अपने ग्वालियर दौरे के दौरान निःशक्त बच्चों के लिए नेशनल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की थी।

ऐसे होगी खेल गतिविधियां

Published on: