भोपाल

सिद्धू बोले- हाथी को गोद में झूलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी

सिद्धू बोले- हाथी को गोद में झूलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी

less than 1 minute read
Apr 29, 2019
navjot singh siddhu

भोपाल. पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने मध्यप्रदेश आए हुए थे। पहले उन्होंने इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में सभा की। फिर भोपाल में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जमकर हमला किया।


सिद्धू ने कहा कि मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झूलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी। नवजोत सिंह सिद्धू भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे। दिग्विजय का भोपाल में बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा से मुकाबला है।

वहीं, इससे पहले इंदौर में सिद्धू की सभा जैसे ही खत्म हुई बीजेपी कार्यकर्ता वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई और दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले।

सभा के दौरान सिद्धू ने वहां कहा कि बीजेपी मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और मोदी फौज के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी से फौजी मोदी के खिलाफ वोट मांग रहा है। सिद्धू ने कहा कि जब देश का इतिहास लिखा जाएगा तो मोदी का नाम सबसे बड़े झूठों में लिखा जाएगा।

Published on:
29 Apr 2019 08:46 pm
Also Read
View All