26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में लगी भीषण आग, खाक हुआ GTS प्लांट, 4 फायर ब्रिगेड और कई टेंकर पहुंचे

GTS Plant -सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। पानी के कई टेंकर भी आग बुझाने में लगे

less than 1 minute read
Google source verification
GTS Plant Reduced to Ashes by Massive Fire in Bhopal

GTS Plant Reduced to Ashes by Massive Fire in Bhopal

GTS Plant -एमपी की राजधानी भोपाल में भीषण आग लगी है। शहर के अन्ना नगर क्षेत्र में आगजनी की यह घटना हुई। यहां स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन GTS में आग लगी। आग की भीषण लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। पानी के कई टेंकर भी आग बुझाने में लगे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन स्थिति पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

नगर निगम की बड़ी लापरवाही से लगी आग

पता चला है कि GTS की रिसाइकलिंग यूनिट में आग लगी है। इसमें रिसाइकिलिंग वाले कपड़ों का ढेर भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि लगभग महीने भर से फेब्रिक रिसाइकलिंग यूनिट बंद पड़ा था। इसे दोबारा शुरू करने के लिए निगम ने 15 दिन पहले नोटिस भी जारी किया था।

GTS में कई टन कपड़े रखे थे। यह यूनिट पीपीपी मोड में चलाया जा रहा था। आगजनी की घटना से 25 लाख का प्लांट जल कर खाक हो गया। लगभग 150 टन कपड़ों में आग लगी।यूनिट बंद होने से लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने से निगम का मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी MRF भी जल कर ख़ाक हो गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी मौके पर 4 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं। 15 पानी के टैंकरों की सहायता से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है…