भोपाल

अब शिवराज पर अपमानजनक टिप्पणी : कांग्रेस विधायक से गृहमंत्री ने कहा- बराबरी नहीं कर सकते तो बदनाम करते हैं

सीएम शिवराज पर अपमानजनक करने वाले कांग्रेस विधायक पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार, कहा- बराबरी नहीं कर सकते तो बदनामी कर रहे हैं।

2 min read
News
अब शिवराज पर अपमानजनक टिप्पणी : कांग्रेस विधायक से गृहमंत्री ने कहा- बराबरी नहीं कर सकते तो बदनाम करते हैं

मध्य प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का साल नजदीक आ रहा है। यहां सक्रीय नेता प्रतिद्वंदी दल और नेता पर टिप्पणी करने लगे हैं। इसी बीच यहां राजनेताओं द्वारा विवादित बयानों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। हालही में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या वाले बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि, मध्य प्रदेश के ही सिवनी में कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अपमान जनक टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस विधायक द्वारा की गई इस अपमान जनक टिप्पणी के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।


इस संबंध में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विदायक की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस बराबरी नहीं कर सकती तो बदनामी करने लगती है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस नेताओं का हाल कुछ ऐसा ही हो गया है। जनता ने इन्हें नकार दिया है। कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर उनके नेता अनर्गल बयानबाजी किये जा रहे हैं।गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि, ये लोग बराबरी नहीं कर सकते तो बदनामी करने लगते हैं।


विधायक के इस बयान पर गर्माई सियासत

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन के धोबी सर्रा सर्किल के गोडेगांव गए थे। यहां उन्होंने बाघ के हमले से जान गंवाने वाले ग्रामीण के परिजन से मुलाकात की। इसी दौरान अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा कि, मर्द के बच्चे हो तो एसपी, कलेक्टर और सीसीएफ को सस्पेंड करो। हाल ही में कांग्रेस नेता राजा पटारिया ने भी ऐसी ही टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।

Published on:
14 Dec 2022 09:25 pm