भोपाल

कई जिलों में शनिवार की छुट्‌टी रद्द की, आदेश जारी, अधिकारी कर्मचारी संगठन भड़के

Saturday holiday - कई जगहों पर शनिवार की छुट्‌टी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है हालांकि कर्मचारियों, अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध किया है।
2 min read
May 16, 2025
Orders to cancel Saturday holiday in many districts of MP
Saturday holiday cancel

Saturday holiday - मध्यप्रदेश में कई जगहों पर शनिवार की छुट्‌टी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है हालांकि कर्मचारियों, अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध किया है। प्रदेश के पंजीयन विभाग के आइजी ने शनिवार की छुट्‌टी निरस्त करने का आदेश जारी किया। इससे कर्मचारी भड़क उठे और सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। आईजी के इस आदेश के खिलाफ मध्यप्रदेश पंजीयन विभाग अधिकारी-कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सभी अधिकारी कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।

पंजीयन विभाग के आईजी ने शनिवार की छुट्‌टी निरस्त करते हुए इस दिन भी सब रजिस्ट्रार दफ्तर खोलने का आदेश जारी किया है। हालांकि यह प्रदेशभर के लिए नहीं है, केवल कुछ मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में ही उप पंजीयन कार्यालय खोलने की बात कही गई है। आईजी ने शुक्रवार सुबह यह आदेश जारी किया।

आदेश की जानकारी मिलते ही संबंधित कार्यालयों, जिलों में हड़कंप मच गया

शनिवार की छुट्‌टी निरस्त होने के आदेश की जानकारी मिलते ही संबंधित कार्यालयों, जिलों में हड़कंप सा मच गया। पंजीयन विभाग के ​अधिकारियों, कर्मचारियों ने इसकी खिलाफत शुरु कर दी। ऐसे में मध्यप्रदेश पंजीयन विभाग अधिकारी-कर्मचारी संघ सक्रिय हुआ। आइजी का आदेश वापस लेने के लिए दबाव डालने की रणनीति अपनाई गई। शाम होते होते शनिवार अवकाश निरस्त के विरोध में सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय ले लिया। संघ ने आईजी को बाकायदा पत्र लिख कर यह चेतावनी दी।

वरिष्ठ जिला पंजीयक, जिला पंजीयकों को आदेश

प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर और नर्मदापुरम के चुनिंदा कार्यालयों में प्रत्येक शनिवार को उप पंजीयन कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया गया है। यहां के वरिष्ठ जिला पंजीयक और जिला पंजीयकों के साथ ही आयुक्तों को भी आदेश की प्रतिलिपी भेजी गई है।

Updated on:
16 May 2025 08:54 pm
Published on:
16 May 2025 08:54 pm