भोपाल

फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितना है आज का रेट

आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है रेट..

2 min read
May 20, 2022
petrol diesel price

भोपाल। महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों (Petrol-Diesel Prices Today) ने 20 मई के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 44वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल, 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में शुरू हुई बढ़ोतरी इसकी कीमतों में 14 बार वृद्धि करने के बाद बंद हुई है। पिछली 14 बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये महंगे हो चुके हैं।

हालांकि सूत्र के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी एकमुश्त की बजाए सिलसिलेवार करने की तैयारी है। इसमें भी पेट्रोल के मुकाबले डीजल के दाम ज्यादा बढ़ सकते हैं। डीजल की कीमत में 3-4 रुपये और पेट्रोल में 2-3 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 118.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल के दाम 101.16 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 118.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.22 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ग्वालियर में आज पेट्रोल के रेट 118.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.12 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Published on:
20 May 2022 11:52 am
Also Read
View All