भोपाल

रक्षाबंधन से पहले 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Buldhana accident- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया, मुआवजे का ऐलान...।
2 min read
Aug 21, 2021
buldhana.jpg

खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर और धार के मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाना में सरिए से भरा ट्रक पलट जाने से उसमें सवार 16 मजदूरों की मौत हो गई थी। यह उनमें से 13 श्रमिक महेश्वर और धार के हैं। यह सभी रक्षाबंधन पर अपने घर लौटने वाले थे।

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के सिंधखेड़ाजा के पास ताड़ेगांव-दसरबीड़ के बीच दुर्घटना हुई। यहां हिंदू हृदय सम्राट बाबा साहेब समृद्धि हाइवे का काम चल रहा था। इसी काम में सभी मजदूर लगे थे। जो एक ट्रक में सवार होकर दसरबीड़ सेक्शन की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। जिसके चलते 16 मजदूर दब गए। ट्रक में लोहे के सरिए भरे हुए थे। दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इसकी सूचना शाम को खरगोन में पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतकों के बारे में खोजबीन शुरू हुई।

एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं धार जिले के भी पांच मजदूरों मौत हुई है। उधर, सूचना के बाद हताहत हुए मजदूरों को लेने के लिए परिजनों के साथ महेश्वर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर महेश्वर के नायाब तहसीलदार अनील मोरे के नेतृत्व में एक टीम को महाराष्ट्र रवाना किया है, जो मृतक मजदूरों के परिजनों को लेकर गए हैं। अभी यह पता नहीं चल सका कि यह मजदूर कब से महाराष्ट्र गए थे।

यह हैं मृतकःगणेश डावर (20) मेलखेडी, दीपक डावर (21) मेलखेड़ी, सुनील डावर (22) मेलखेडी, नारायण डावर (25) मेलखेडी, लक्ष्मण डावर (20) मोयदा, महेश कटारे (31) बबलई, जितेंन मकवणी (19) मक्सी, देवराम ओसरे (21) कांचीकुआं। गोविंद शिलोड (25) भोंडल, करणं मकवणे (19) काकलपूर, दिनेश गावड (27) हनुमत्या, दिलीप कटारे (25) अंबापुर, मिथुन माचारे (19) तारापुर...।


खरगौन के एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के आठ मजदूरों की मौत हुई है। यह महेश्वर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम महाराष्ट्र गई है।

Published on:
21 Aug 2021 09:19 am