भोपाल

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट का शुभारंभ, पीएम मोदी देंगे सौगात, चमकेगी किसानों की किस्मत

Parvati-Kalisindh-Chambal Link Project: आज जयपुर में नींव रखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद, नए साल से पहले मिलेगी बड़ी सौगात...एमपी कई गांव होंगे खुशहाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 9:44 AM IST
MP News

Parvati-Kalisindh-Chambal Link Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जयपुर में पार्वती- कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना की नींव रखेंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

परियोजना में बनने बांधों से मालवा व चंबल समेत प्रदेश के 13 जिलों में पानी की कमी दूर होगी। सिंचाई के साथ पीने का पानी मिलेगा। परियोजना पर 72 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया, एमपी में 35 हजार करोड़ रुपए और राजस्थान में 37 हजार करोड़ के काम होंगे। 90 फीसदी राशि केंद्र व 10% राज्य सरकार देगी। बता दें कि एमपी के किसानों को इस प्रोजेक्ट का बड़ा लाभ मिलेगा, एक्सपर्ट का कहना है कि एमपी के किसानों की किस्मत चमकाने वाला ये प्रोजेक्ट एमपी के सैकड़ों गांवों की सूरत-सीरत बदल देगा।

25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट होगा शुरू

उधर, पीएम मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की नींव रखेंगे। परियोजना के तहत दौधन गांव में बांध बनेंगे। इससे जल को 221 किमी लंबी लिंक कैनाल के जरिए सिंचाई का पानी मिलेगा।

Updated on:
17 Dec 2024, 9:44 AM IST
Published on: