
Rahul Gandhi in Bhopal Route Diversion Today: सांसद और नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी आज मंगलवार 3 जून सुबह 10.20 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रवाना होकर स्टेट हैंगर तिराहा, लालघाटी, व्हीआइपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, बणगंगा, रोशनपुरा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड-1 से पीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान सामान्य यातायात कुछ समय के लिए बदला रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष का प्लेन एयर पोर्ट पर लैंड होने पर गांधीनगर, एयरपोर्ट की ओर से आने वाला यातायात गांधीनगर, आशाराम तिराहा से करोंद बायपास होकर आ जा सकेंगे। पॅालिटेक्निक चौराहा से व्हीआईपी रोड आने वाले वाहन मोती मस्जिद, सदर मंजिल, कलेक्टे्रट, लालघाटी ओव्हर ब्रिज से आ जा सकेंगे। रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक की ओर आने वाला यातायात गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम, तलैया, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड से आ-जा सकेंगे। लिंक रोड -1 की ओर आने वाला यातायात लिंक रोड-2 से जा जा सकेंगे।
प्रतिबंधित रहेंगे। आकस्मिक सेवा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी। पीसीसी कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान व्यापमं की ओर से पीसीसी कार्यालय की ओर, 1250 से पीसीसी कार्यालय की ओर, सिंधु भवन से पीसीसी कार्यालय की ओर आवागमन बदला रहेगा।
रविंद्र भवन में कार्यक्रम के दौरान पॅालिटेक्निक से केएन प्रधान चौराहा का यातायात बदला रहेगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्य एमव्हीएम मैदान में वाहनों को पार्क करेंगे।