भोपाल

Ramadan 2019 : सेहरी के लिए परेशान नहीं होंगे स्टूडेंट्स और मुसाफिर

- रमजान के दौरान जनसहयोग से सकलैनी समाज की पहल

2 min read
Apr 28, 2019
Ramadan 2019

भोपाल। ramadan 2019 रमजान के दौरान शाम को रोजा इफ्तार तो कई लोग करवाते हैं लेकिन सुबह सेहरी के लिए उन लोगों को दिक्कत आती है जो बाहर से आए हो या जिनका कोई नहीं। इसे देखते हुए सकलैनी समाज ने एक पहल की है। स्टूडेंट्स और मुसाफिरों के लिए ये इंतजाम रहेंगे। बीते तीन सालों से समाज ये आयोजन कर रहा है।

मुकद्दस महीना रमजान 6 मई से शुरू हो सकता है। मुस्लिम समाज के सभी लोग रोजा रखेंगे वहीं रात में तरावीह की विशेष नमाज होगी। सेहरी करने के साथ रोजा शुरू होता है। पहले दिन इसका समय सुबह 4.38 मिनट तक है। इतनी सुबह सन्नाटा होता है ऐसे में कई लोग सेहरी के लिए परेशान होते हैं।

इसी परेशानी को देखकर सकलैनी समाज ने करीब तीन साल पहले सकलैनी मस्जिद अशोका गार्डन अस्सी फीट रोड पर सेहरी के लिए निशुल्क व्यवस्था की। सकलैनी ने बताया कि पहले साल कम लोग सेहरी में शामिल होते थे। ये संख्या साल दर साल बढ़ रही है। इसमें खाने पीने का इंतजाम जनसहयोग से जुटाया जाता है।

30 रोजों के लिए ये इंतजाम

रमजान के दौरान सभी 30 रोजों के लिए ये इंतजाम होंगे। समाज के प्रमुख नूरउद्दीन सकलैनी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। शहर में कई ऐसे बच्चे हैं जो पढऩे के लिए राजधानी आए। रोजों के दौरान सेहरी में होने वाली परेशानी से बचाने ये इंतजाम शुरू किए गए। इसके इंतजाम में समाज के कई लोग हिस्सा लेते हैं।

इफ्तार के लिए कई जगह होती है व्यवस्था

शाम को इफ्तार के इंतजाम शहर में कई जगह होते हैं। मस्जिदों में भी अलग से व्यव्स्था रहती है। पहले रोजे में इफ्तार का समय शाम 6.50 का है।

तीन सौ से ज्यादा मस्जिदों में होगी तरावीह की नमाज

चांद नजर आते ही रमजान में होने वाली विशेष तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। शहर में करीब तीन सौ से ज्यादा मस्जिदों में इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। मस्जिदों के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर इसके इंतजाम किए जाते हैं। इनमें से कुछ स्थानों पर 5 दिन, 7 दिन, 15 में कुरान पूरा होगा।

Published on:
28 Apr 2019 08:25 am
Also Read
View All