लंदन फैशन वीक में प्रेजेंट की थीं छह ड्रेसेज.. कन्वोकेशन सेरेमनी में आईएनआईएफडी ग्लोबल सीईओ अनिल खोसला रहे चीफ गेस्ट
भोपाल। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजायन (आईएनआईएफडी) की कॉन्वोकेशन सेरेमनी में शुक्रवार को लंदन फैशन वीक-2018 के फैशन स्काउट में अपना कलेक्शन प्रेजेंट करने वाली आईएनआईएफडी की स्टूडेंट्स रोशनी श्रीवास ने भी अपना 6 ड्रेसेज का कलेक्शन प्रेजेंट किया। रोशनी की इन ड्रेसेज को पहनकर मॉडल्स ने रैंपवॉक किया।
रोशनी ने बताया कि मैंने अपने कलेक्शन में एमपी का हेरिटेज, आर्ट और कल्चर को प्रेजेंट किया है। सिल्क पर बाग प्रिंट, ब्लॉक प्रिंटिंग और पैच वर्क को प्रजेंट किया। साथ ही कपड़ों पर गोंड आर्ट, वरली आर्ट को प्रिंट कराया है। कॉन्वोकेशन सेरेमनी में वर्ष 2017 में फैशन व इंटीरियर डिजायन के पासआउट वन एंड टू इयर सर्टिफिकेट कोर्स और थ्री इयर स्पेशलाइजेशन कोर्स के फस्र्ट, सेकंड टॉपर मिलाककर 12 स्टूडेंट्स को डिग्री और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड नंबर्स पर डांस परफार्मेंस भी दी।
आइएनआइएफडी में ऑनलाइन क्लासेज लेंगे मनीष मल्होत्रा
कार्यक्रम के दौरान आईएनआईएफडी ग्लोबल सीईओ अनिल खोसला ने बताया कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहली बार आईएनआईएफडी में बतौर मेंटर जुड़ रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब वे फैशन डिजायनिंग के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। इस साल भर के सेशन में मनीष मल्होत्रा की ऑनलाइन 36 क्लासेज होंगी।
वहीं उनके असिस्टेंट सभी सेंटर में चार-चार लाइव वर्कशॉप भी लेंगे, कोर्स कम्प्लीट होने के बाद स्टूडेंट्स को मनीष मल्होत्रा की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कॉन्वोकेशन सेरेमनी में वर्ष 2017 में फैशन व इंटीरियर डिजायन के पासआउट वन एंड टू इयर सर्टिफिकेट कोर्स और थ्री इयर स्पेशलाइजेशन कोर्स के फस्र्ट, सेकंड टॉपर मिलाककर 12 स्टूडेंट्स को डिग्री और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड नंबर्स पर डांस परफार्मेंस भी दी।
इंटीरियर डिजायन
वन इयर सर्टिफिकेट
दामिनी लोखंडे 90.4 प्रतिशत
ज्योति गोयल 88.1 प्रतिशत
टू इयर सर्टिफिकेट
अपूर्वा माहेश्वरी 89 प्रतिशत
अक्षय राजशेखर 77.5 प्रतिशत
थ्री इयर स्पेशलाइजेशन
कुनाल हुरा 77.3 प्रतिशत
आयुषी अग्रवाल 70.6 प्रतिशत
फैशन डिजायन
वन इयर सर्टिफिकेट
प्रिया ताम्रकार 88.3 प्रतिशत
अदिति सिंह 87.6 प्रतिशत
टू इयर सर्टिफिकेट
जेनिशा रेयली 78.5 प्रतिशत
कृतिका सुनहरे 78 प्रतिशत
थ्री इयर स्पेशलाइजेशन
पूजा कपलिश 79.6 प्रतिशत
ज्योति सक्सेना 77.6 प्रतिशत