भोपाल

वार्ड 1 में गंदगी का अंबार, लोग परेशान, सडक़ बनाने की मांग

वार्ड 1 में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

2 min read
Mar 10, 2019
वार्ड 1 में गंदगी का अंबार, लोग परेशान, सडक़ बनाने की मांग

संत हिरदाराम नगर . भोपाल को भले ही सबसे स्वच्छ राजधानी का सम्मान मिल गया हो, लेकिन वार्ड एक गांधी नगर में ही गंदगी का अंबार लगा है। यहां के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर बस स्टैंड का निर्माण कार्य अधर में पड़ा है, तो वहीं गांधी नगर मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। अब तो रहवासी बदबू और गदंगी के बीच से निकलने को मजबूर हैं।

गांधी नगर के प्रताप वार्ड में नाला नहीं होने से वार्ड का सीवेज सडक़ो पर बहता रहता है, जिसकी वजह से यहां से निकलने वाले छोटे बच्चों और स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर न तो सडक़ का निर्माण किया जा रहा है और न ही नाला बनाया जा रहा है। रहवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पार्षद पति को कई बार अवगत कराया है , लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया गया है। रहवासियों ने वार्ड में सडक़ निर्माण के साथ नाले के भी निर्माण की मांग की है। जिससे रहवासी बदबू और गदंगी के बीच से नहीं गुजरना पड़े।

सडक़ पर बहता सीवेज
- वार्ड में सेवा भारती बालवाड़ी में जहां छोटे-छोटे बच्चे पढऩे और संस्कार सीखने आते हैं। वहां पर न तो सडक़ बनी है और ना ही नाला बनाया गया है। जिसकी वजह से पूरी गंदगी सडक़ पर बह रही है। बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पार्षद का इस ओर ध्यान नहीं है।

रमेश शाक्या, गांधी नगर रहवासी

जल्द होगी समस्या दूर
- रहवासियों ने सडक़ पर पानी फैलने की शिकायत की है। मैंने मौके पर जाकर समस्या को को देखा है। जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
राजकुमारी मीणा, वार्ड -1 पार्षद

सडक़ पर बहता सीवेज
- वार्ड में सेवा भारती बालवाड़ी में जहां छोटे-छोटे बच्चे पढऩे और संस्कार सीखने आते हैं। वहां पर न तो सडक़ बनी है और ना ही नाला बनाया गया है। जिसकी वजह से पूरी गंदगी सडक़ पर बह रही है। बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पार्षद का इस ओर ध्यान नहीं है।

रमेश शाक्या, गांधी नगर रहवा

Published on:
10 Mar 2019 07:45 am
Also Read
View All