27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी विधानसभा में महिला आरक्षण पर तकरार, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

MP Vidhansabha- महिला आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में आज विशेष सत्र, सीएम मोहन यादव 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम के तहत परिसीमन के आधार पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प पेश कर रहे

2 min read
Google source verification
विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव

विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव

MP Vidhansabha- संसद में महिला आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में आज विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें सीएम मोहन यादव 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम के तहत परिसीमन के आधार पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प पेश कर रहे हैं। सदन में विषय पर चर्चा हो रही है। ‘नारी शक्ति वंदन’ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार बढ़ गई है। कांग्रेस के विधायक सदन से वॉकआउट कर चुके हैं। विशेष सत्र की शुरुआत में विख्यात गायिका आशा भोंसले सहित दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई जिसमें विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

विधायक अभिजीत शाह को पुलिस ने रोका

कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसपर विधायक गुस्सा उठे। विधायक अभिजीत शाह ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर का बाकायदा पास बनवाया है। मंत्रालय के पास पुलिस ने रोककर कहा कि विधानसभा में ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं है। यहां दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

सदन में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा


सदन में कांग्रेस विधायकों ने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने के लिए परिसीमन जरूरी नहीं है। हमारी पार्टी यही मांग कर रही है कि बिना ​परिसीमन के ही महिला आरक्षण लागू किया जाए। महिला आरक्षण के नाम पर दिखावा और नौटंकी नहीं होनी चाहिए। अपने मुद्दे के समर्थन और सरकारी रुख के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट किया।

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने इस मुद्दे पर बीजेपी विधायकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संकल्प पारित करने हेतु आयोजित मप्र विधानसभा के एक दिवसीय सत्र को लेकर आज भाजपा विधायक दल की बैठक को सम्बोधित किया।

महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सत्तादल और विपक्ष दोनों ही मैदान में हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार सोमवार को जहां विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित कर रही है तो इसकी पूर्व संध्या पर रविवार को कांग्रेस ने भी महिला आरक्षण को लेकर पैदल मार्च किया। राजधानी में मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुट हुए। भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा से शुरू कांग्रेस का पैदल मार्च रोशनपुर चौक पर संपन्न हुआ।