भोपाल

पुलिस की गाड़ी पर बैठकर बनाई REEL, पूरे शहर को दे डाली धमकी, Video Viral

Bhopal News : राजधानी में खत्म हुआ खाकी का खौफ! पुलिस वाहन के बोनट पर बैठकर बदमाश ने बनाई REEL, बंदूक के दम पर शहर में हुड़दंग मचानी की दे रहा धमकी। सोशल मीडिया पर वायरव हो रहा वीडियो..।

2 min read

Bhopal News : इन दिनों सोशल मीडिया पर थोड़ी बहुत लोकप्रियता पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे। ट्रेन की पटरियों या धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर रील बनाते लोगों को तो आपने अबतक कई बार देखा होगा। कई बार तो लोग सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रियता पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर भी रील बनाते दिखाई देते हैं। लेकिन इसी रील के शौक ने गुंडे बदमाशों के हौसले भी इस कदर बुलंद कर दिए हैं कि इन्हें पुलिसिया कार्रवाई का भी जर्रा बराबर खौफ नहीं है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं बचा है। इसकी ताजा बानगी उस समय देखने को मिली, जब यहां एक बदमाश कहीं और नहीं, बल्कि पुलिस वाहन के बोनट पर बैठकर रील बनाकर शहर में आतंक फैलाने की धमकी देता दिखाई दिया। यही नहीं, बदमाश इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों के बीच अपना खौफ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

वायरल रील में बोला बदमाश

भोपाल मं एक शख्स ने पुलिस वाहन के बोनट पर बैठकर न सिर्फ रील बनाई, बल्कि लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया। इस वीडियो में बदमाश कहता दिखाई दे रहा है कि 'तुम उड़ती हुई चील को बंदूक से फोड़ने की बात कर रहे हो। हम आंधी की तरह आएंगे और तूफान की तरह चले जाएंगे। बम बम बपार में इतने दाने (गोलियां) चलाएंगे और देखने वाले देखते रह जाएंगे।” आखिर में कुछ गाली का प्रयोग करते हुए शहर में बोलता हुआ दिख रहा है।

बदमाश की तलाश में पुलिस

जिस इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो वायरल हुआ, उसपर उसी शख्स के अन्य फोटो के साथ उसका नाम सरदार खान लिखा है। फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ही लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि राजधानी के गुंडे-बदमाशों पर पुलिस का खौफ तो पहले ही खत्म हो चुका है और अब तो पुलिस की गाड़ियों पर भी गुंडे-बदमाश ही कब्जा जमा चुके है। किसी ने कहा कि, 'बदमाशों के दिल से खाकी का खौफ ही खत्म हो गया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। फौरा तोर पर ये पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा वाह आखिर है किस अधिकारी का।

Updated on:
10 Aug 2024 10:05 am
Published on:
10 Aug 2024 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर