मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में गर्मी की एंट्री हो चुकी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने सत्र 2023 - 24 के लिए स्कूलों की छुट्टियां घोषित करते हुए हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को ये आदेश जारी किया है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अमुसार, अगले 45 दिन बच्चों के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों के लिए सिर्फ 9 जून तक के लिए ही अवकाश दिए गए हैं। 9 जून के बाद शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ेगा।
छुट्टी का आदेश
इसके अलावा, साल 2023 - 24 के 23 से 25 अक्टूबर के बीच दशहरा (नवरात्रि) पर भी छुट्टी रहेगी। इस बार दीपावली में 6 दिन की छुट्टी दी जाएगी। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली अवकाश घोषित किये गए हैं। जबकि, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेंगे।
17 अप्रैल से नया शेक्षणिक सत्र होगा शुरु
स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि, 17 अप्रैल से नया शैक्षाणिक सत्र भी शुरु होगा। बता दें कि, अभी 5 वीं, 6वी, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11 वीं की परीक्षाएं चल रहे हैं, जिसके चलते इस साल 1 अप्रैल से नवीन शैक्षाणिक सत्र 2023-24 शुरू नहीं हो पाया है। 17 अप्रैल से नवीन शैक्षाणिक सत्र शुरू होगा। 30 अप्रैल तक क्लास लगेगी। इसके बाद 01 मई से 15 जून तक ग्राष्मकालीन अवकाश रहेगा।