भोपाल

गोविंदा से बोले कमलनाथ – मध्यप्रदेश से चुनाव लड़ोगे, जवाब मिला- अभी तो नहीं

लोकसभा चुनाव का प्रचार करने से लेकर चुनाव लडऩे तक की चर्चा

2 min read
Mar 30, 2019
cinema news

भोपाल. करीब डेढ़ दशक पहले तक कांग्रेस से जुड़े रहे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंत्रालय में मुलाकात की। गोविंदा की इस मुलाकात के बाद सियासत में ग्लैमर की एंट्री की चर्चा शुरू हो गई। सियासी गलियारों में इंदौर सीट से चुनाव लडऩे या फिर चुनाव प्रचार में कांग्रेस का साथ देने की चर्चा होती रही, लेकिन गोविंदा ने फिलहाल इससे इनकार कर दिया है। कमलनाथ ने गोविंदा से पूछा कि मध्यप्रदेश से चुनाव लडऩा चाहोगे। इंदौर सीट से लडऩा हो तो बताओ। इस पर गोविंदा ने मुस्काकर कहा कि अभी तो नहीं। गोविंदा और कमलनाथ करीब आधा घंटा साथ रहे।
गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले राजनीति में रहा हूं, लेकिन फिलहाल राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे तो कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी निजी काम से आया हूं। इसके बाद गोविंदा रवाना हो गए। दरअसल, गोविंदा के कमलनाथ से पुराने संबंध रहे हैं। कमलनाथ के केंद्रीय उद्योग मंत्री रहने और गोविंदा के कांग्रेस में रहने के दौरान भी दोनों के बीच नजदीकियां थी।
- फिल्म शूटिंग करेंगे
दरअसल, गोविंदा मध्यप्रदेश की कई लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। इसी कारण वे कमलनाथ से मिले थे। प्रदेश में महेश्वर, पचमढ़ी सहित कई जगह शूटिंग के लिहाज से बेहतर है। कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। गोविंदा भी यहां शूटिंग में रुचि ले रहे हैं। प्रकाश झा ने आरक्षण, चक्रव्यूह और राजनीति फिल्म बनाई है। इसके अलावा सुई दागा, पेडमैन, मोहनजोदड़ो सहित कई फिल्मों की शूटिंग प्रदेश के कई हिस्सों में हुई है।

- सलमान खान करेंगे दबंग-3 की शूटिंग
फिल्म अभिनेता सलमान खान एक से 20 अप्रैल तक इंदौर में रहेंगे। पूर्व में सलमान के भी इंदौर सीट से चुनाव लडऩे या कांग्रेस का प्रचार करने की चर्चा थी, लेकिन सलमान ने ट्वीट करके इनकार किया था। दरअसल, सलमान भी दंबग-3 की शूटिंग के सिलसिले में मध्यप्रदेश में 20 दिन बिताएंगे। इसके लिए सलमान ने कमलनाथ से मंजूरी ली थी, जिसके बाद कमलनाथ ने उनके मध्यप्रदेश में रहने का खुलासा किया था। इसी के बाद सलमान के चुनाव लडऩे की चर्चा चल पड़ी थी। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी 20 दिन इंदौर में रहेंगी। वे मांडू और महेश्वर में शूटिंग करेंगे।

ये भी पढ़ें

रास्ते में आए आवारा गौवंश ने बुझाया घर का चिराग

- 2004 में रहे हैं कांग्रेस सांसद
गोविंदा 2004 में मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं, लेकिन एक कार्यकाल पूरा करने के बाद ही गोविंदा ने राजनीति से किनारा कर लिया था। सांसद के तौर पर गोविंदा का एक साल का कार्यकाल असक्रियता के कारण विवादों में था। बाद में वे सक्रिय हुए तो भी उनका कार्यकाल बयानों और उनके राजनीतिक स्टंट को लेकर विवादों में घिरा था। सांसद रहते हुए ही गोविंदा ने मुंबई में डांस बार बंद होने का विरोध किया था, तब भी विवादों में घिरे थे।

ये भी पढ़ें

इनपुट टैक्स क्रेडिट रिफंड मिला नहीं और सरकार ने मांग लिया 18 प्रतिशत ब्याज
Updated on:
29 Mar 2019 10:14 pm
Published on:
30 Mar 2019 05:15 am
Also Read
View All