भोपाल

गर्मी से मिलेगी राहत, 7, 8 और 9 को तेज हवा के साथ बारिश अलर्ट

पश्चिम विक्षोभ के कारण बदल सकता है मौसम का मिजाज । इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है
less than 1 minute read
Apr 05, 2024
mausam1.jpg

पश्चिम विक्षोभ के कारण 7 अप्रेल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7, 8 एवं 9 अप्रेल को भोपाल, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, शहडोल, सीहोर और नर्मदापुरम के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलेगा।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 38.3 डिग्री रहा। यहां दोपहर में बादलों की आवाजाही ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
इसलिए नहीं बढ़ा रहा तापमान
वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। द्रोणिका के प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है। साथ ही ऊंचाई के स्तर पर हवाओं का रुख उत्तरी भी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में भी कमी आ रही है। फिलहाल 10 अप्रेल तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।

Published on:
05 Apr 2024 12:36 pm