भोपाल

आज इन 8 राशि वालों पर आएगा अकस्मात धन! लव लाइफ की सारी बाधाएं होंगी दूर

ज्योतिष में बुद्धि का कारक...

3 min read
Mar 27, 2019
आज इन 8 राशि वालों पर आएगा अकस्मात धन! लव लाइफ की सारी बाधाएं होंगी दूर

भोपाल। आज 27 मार्च 2019 को बुधवार का दिन है। बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि का कारक माना गया है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि ये ग्रह जिस भी तरह के ग्रहों से दृश्य होता है या जिनके भी साथ बैठा होता है।

उसी के आधार पर फल प्रदान करता है। सामान्यत: ज्योतिष में बुध को शुभाशुभ ग्रह माना गया है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी माने गए हैं। वहीं इसका रंग हरा व रत्न पन्ना होता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

बुध के अन्य ग्रहों से संबंध...
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं।


27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
हिन्दू ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है।


बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

आज का राशिफल.27march 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1-मेष राशि: arieshoroscope Today
आज आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।


2- वृष राशि : Tauras Horoscope Today
आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आज कारोबार में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी।

3- मिथुन राश‍िफल : gemini Horoscope Today

आज सफलता के साथ ही कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा।

4. कर्क राश‍िफल : cancer Horoscope Today

लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

5. सिंह राश‍िफल: leo Horoscope Today

आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।


6. कन्या राश‍िफल : virgo Horoscope Today

धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। काम में उन्नति करेंगे।

7. तुला राश‍िफल : libra Horoscope Today

आप अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / scorpio Horoscope Today

धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें।

9. धनु राश‍िफल : sagittarius Horoscope Today

लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी।

10. मकर राश‍िफल : capricorn Horoscope Today

आज लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। अपना टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।

11. कुंभ राश‍िफल : Aquarius Horoscope Today

जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।

12. मीन राश‍िफल : pisces Horoscope Today

आज शानदार समय है। आज धन की प्राप्ति करेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है।

आज का अंक ज्योतिष. 27march 2019 aaj ka ank jyotish in hindi

अंक 1:
आज महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क से आर्थिक लाभ होगा।

अंक 2:
आज एक बेहतरीन दिन है। आपकी इच्‍छाएं और महत्वाकांक्षाएं आज पूरी होगी।

अंक 3:
अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होने से आपकी कार्यक्षमता अपने चरम पर होगी।

अंक 4:
मानसिक खिन्नता आ सकती है। गुस्से से बचें।

अंक 5:
आज बड़ी से बड़ी समस्या भी आसानी से हल होती चली जाएगी।

अंक 6:
आपकी ख्याति और सम्मान में इजाफा होगा। अवसर का भरपूर लाभ लें।

अंक 7:
करियर की प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। मन को पूरी तरह केंद्रित करके अपने कार्य को अंजाम दें।

अंक 8:
अनायास आर्थिक लाभ के योग हैं। आर्थिक लाभ के साथ-साथ पारिवारिक आनंद भी लें।

अंक 9:
दिन का प्रारम्भ अनुकूल माहौल के साथ ही कार्यसिद्धि कारक रहेगा।

Updated on:
27 Mar 2019 11:05 am
Published on:
27 Mar 2019 11:00 am
Also Read
View All