भोपाल

Traffic Diversion : ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 17 मई से 12 जून तक बंद रहेंगे शहर के ये रास्ते

Traffic Diversion: नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक आने वाला एक ओर का मार्ग बंद रहेगा।

less than 1 minute read
May 16, 2024

Traffic Diversion : मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के के चलते 17 मई से 12 जून तक नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक रूट को वन वे कर दिया गया है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

मेट्रो रेल परियोजना निर्माण कार्य के तहत गणेश मंदिर के सामने मेट्रो के पिलर क्रमांक 67 से 68 पर 25 मीटर स्पेन में बॉक्स सेंगमेंट चढ़ाया जाएगा। इस दौरान नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक आने वाला एक ओर का मार्ग बंद रहेगा। इसके लिए 17 मई से 12 जून तक ट्रैफिक डायवर्सन रहेगा।

इन जगहों से होकर गुजर सकेंगे

इस दौरान रानी कमलापति स्टेशन आने व जाने वाले वाहन पूर्व की भांति आवागमन कर सकेंगे। रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जाने वाले वाहन जीजी फ्लाई ओव्हर के नीचे (नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा) होकर जा सकेंगे। गणेश मंदिर से रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन एससी गोधा एडवोकेट रोड से जा सकेंगे। किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन फोन नंबर-07552677 340, 2443850 पर स्पर्क करें।

Published on:
16 May 2024 08:29 am
Also Read
View All

अगली खबर