भोपाल

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बोले- साध्वी के खिलाफ ATS के पास प्रूफ

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बोले- साध्वी के खिलाफ ATS के पास प्रूफ

less than 1 minute read
Apr 29, 2019

भोपाल। एनडीए की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के सुप्रीमो और केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भाजपा की ओर से भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा को प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल उठाया है और इसके लिए भाजपा की आलोचना भी की है।

अठावले ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि साध्वी का नाम मालेगांव विस्फोट मामले से जुड़ा है। अठावले ने दावा किया कि मुंबई एटीएस के प्रमुख रहे हेमंत करकरे के पास उनके खिलाफ प्रयाप्त सबूत थे।

अठावले ने कहा कि अगर हमारी पार्टी को फैसला लेना होता तो हम साध्वी को मैदान में नहीं उतारते। यही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने साध्वी के करकरे वाले बयान की भी निंदा की, जिसमें साध्वी ने कहा था कि हेमंत करकरे की मौत उनके 'श्राप' से हो गई थी। हालांकि साध्वी ने बाद में इस बयान को वापस ले लिया था।

साध्वी के आलोचना के बावजूद अठावले ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए 350 से अधिक सीटें जीतेगा और एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनेगी। बता दें कि आठावले की पार्टी आरपीआई मध्य प्रदेश में पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 24 सीटों पर भाजपा का समर्थन कर रही है।

Updated on:
29 Apr 2019 12:33 pm
Published on:
29 Apr 2019 12:31 pm
Also Read
View All