बीकानेर

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान में सीमा पार से आई नशे और विदेशी हथियारों की बड़ी खेप, पंजाब तक जुड़े है सिंडिकेट के तार

Bikaner Police Action: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप को बीकानेर पुलिस ने पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2026
Operation Shock Wave
10 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। फोटो: पत्रिका

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप को बीकानेर पुलिस ने पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 10 किलो हेरोइन तथा 11 अलग-अलग विदेशी हथियार बरामद किए हैं। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में आरोपी वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे गिरोह को भी नामजद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेप सरहद पार से ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी।

इस बड़ी कार्रवाई में साइबर सेल के दीपक यादव और श्रीराम की भूमिका भी अहम रही। सिंडिकेट के तार पंजाब तक जुड़े है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए अन्य आरोपियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की तलाश में जुटी है।

खबर अपडेट की जा रही है

Updated on:
02 Aug 2026 10:10 am
Published on:
02 Aug 2026 10:09 am