बीकानेर

बीकानेर न्यूज: जेल से जमानत पर छूटते ही रील बनाकर दिखाई दबंगई, फिर पहुंच गया सलाखों के पीछे

प्रिंस नायक पुत्र शुभकरण नायक हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। बाहर आते ही उसने अपने साथियों के साथ कार पर चढ़कर हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2026, 12:29 PM IST
Bikaner Gangster Reel
​बदमाश के जेल से आने पर शक्ति प्रदर्शन। फोटो: पत्रिका

बीकानेर। रील बनाकर दबंगई दिखाना एक बदमाश को महंगा पड़ गया। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद साथियों के साथ कार पर हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन करते हुए बनाई गई रील वायरल हुई तो पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चुनौती माना। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला राजस्थान के बीकानेर शहर का है।

पुलिस के अनुसार प्रिंस नायक पुत्र शुभकरण नायक हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। बाहर आते ही उसने अपने साथियों के साथ कार पर चढ़कर हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जमानत पर छूटे बदमाश का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया गया।

जैसे ही यह मामला सीओ सिटी अनुज डाल तक पहुंचा तो उन्होंने मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस को वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो की पुष्टि होने के बाद बीकानेर की मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस नायक को गिरफ्तार कर लिया। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि जमानत में छूटने के बाद बदमाश फिर से सलाखों के पीछे जा पहुंचा।

अब साथियों की तलाश

वायरल वीडियो में प्रिंस के साथ दिखाई दे रहे अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने साफ संदेश

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि बनाना, हथियारों का प्रदर्शन, धमकी भरे वीडियो या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में कानून का उल्लंघन करने से बचना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अपराध को बढ़ावा देता या भय का माहौल बनाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
17 Jul 2026, 12:29 PM IST
Published on: