16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: कहीं ड्राइविंग सीट छोड़ दौड़ाया वाहन, कहीं सनरूफ से बाहर निकल चलाई कार; स्टंटबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

उदयपुर में एक युवक ड्राइविंग सीट छोड़कर चलते वाहन में स्टंट करता नजर आया, जबकि अजमेर में कार चालक सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाता दिखा।
2 min read
Google source verification
Viral Stunt Video

खतरनाक स्टंट करते चालक। फोटो: पत्रिका

अजमेर। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की होड़ युवाओं में इस कदर बढ़ती जा रही है कि खतरनाक स्टंट कर अपनी जान को भी दांव पर लगा रहे है। राजस्थान में खतरनाक स्टंट के दो ऐसे ही मामले सामने आए है। उदयपुर में एक युवक ड्राइविंग सीट छोड़कर चलते वाहन में स्टंट करता नजर आया, जबकि अजमेर में कार चालक सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाता दिखा। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर वाहन जब्त किए और यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की। साथ ही पुलिस ने लोगों से ऐसे स्टंट से दूर रहने की अपील की है।

राजस्थान के अजमेर जिले में चलती कार के सनरूफ से बाहर निकल खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वी​डियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अजमेर शहर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है।

सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से चलाया वाहन

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कार में बैठा व्यक्ति सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाता नजर आ रहा था। यातायात निरीक्षक नीतू राठौड़ ने बताया कि बुधवार को संबंधित वाहन को चिन्हित कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन चालक खादिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद रियासत के खिलाफ कार्रवाई की जबकि वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया है।

चलते वाहन में स्टंटबाजी, युवक गिरफ्तार

वहीं, उदयपुर में चलते वाहन में ड्राइविंग सीट छोड़कर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंबामाता थाना पुलिस ने आरोपी युवक ऋत्विक सुखवाल को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो शिल्पग्राम-फतेहसागर मार्ग का बताया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर युवक को पाबंद किया। थाने में जारी माफीनामे के वीडियो में युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से ऐसे जानलेवा स्टंट नहीं करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि लाइक और व्यूज के लिए यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग