बीकानेर

Bikaner : बीकानेर में ‘स्त्री-देह से आगे’ विषय विवेचन कार्यक्रम आज

Bikaner Live : बीकानेर में शनिवार को रविंद्र रंगमंच में सुबह 10.30 बजे पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की पुस्तक ‘स्त्री-देह से आगे’ विषय विवेचन कार्यक्रम होगा।

less than 1 minute read
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी। फोटो पत्रिका

Bikaner : पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचन्द्र कुलिश के जन्मशती शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को रविंद्र रंगमंच में सुबह 10.30 बजे पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की पुस्तक ‘स्त्री-देह से आगे’ विषय विवेचन कार्यक्रम होगा। इसमें शहर के प्रमुख महिला संगठनों को विशेष रूप से भागीदारी रहेगी

ये भी पढ़ें

स्त्री: देह से आगे: पुरुष का आधा भाव स्त्री और स्त्री का आधा भाव पुरुष है, दोनों में कोई छोटा या बड़ा नहीं : गुलाब कोठारी

‘स्त्री-देह से आगे’ विषय पर सींथल में हुआ व्याख्यान

वहीं दूसरी तरफ स्वामी विवेकानंद कॉलेज फ़ॉर प्रोफ़ेशनल स्टडीज एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी को सींथल स्थित गुरुकुल बी एल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट में व्याख्यान स्त्री: देह से आगे विषय पर व्याख्यान हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ गुलाब कोठारी ‘स्त्री-देह से आगे’ विषय पर अपने द्वारा लिखित पुस्तक की विवेचना करते हुए कहा कि स्त्री किसी देश का उत्थान करने में एक मात्र उपादान है। वह सृष्टि की निर्माता है। माँ, बहन, पत्नी औऱ पुत्री के रूप में उसकी भूमिका सराहनीय है।

डॉ गुलाब कोठारी ने कहा कि स्त्री केवल एक देह नही है वरन उससे आगे एक दिव्य ज्योति है जिसके प्रकाश से पूरा जगत रोशन है अतः वह अपनी भूमिका का समझे । अपनी दिव्यता औऱ शक्ति के बलबूते स्त्री परिवार एवं समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को रेखांकित करे ।

ये भी पढ़ें

‘स्त्री: देह से आगे’:नारी में परिवार और समाज गढ़ने की शक्ति, वही विश्व निर्माता: कोठारी

Updated on:
21 Feb 2026 10:41 am
Published on:
21 Feb 2026 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर