बीकानेर

Bikaner: स्कूटी में 70 करोड़ की हेरोइन…नीलगाय से टकराई, सड़क पर गिरा तस्कर तो खुला भेद

Heroin Seized: बीकानेर के पूगल थाना इलाके में एक सड़क हादसा अचानक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश कर गया। नीलगाय से टकराकर घायल हुए स्कूटी सवार की डिग्गी से करीब 14 किलो हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए।

2 min read
क्षतिग्रस्त स्कूटी और बरामद हेरोइन की खेप, पत्रिका फोटो

Heroin Seized: बीकानेर के पूगल थाना इलाके में एक सड़क हादसा अचानक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश कर गया। नीलगाय से टकराकर घायल हुए स्कूटी सवार की डिग्गी से करीब 14 किलो हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। शुरुआती जांच में इस खेप का लिंक सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए मादक पदार्थ से जोड़ा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें

Bikaner : बहुचर्चित मनीष जांगु हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; पत्नी ने नाबालिग प्रेमी संग रची साजिश, CCTV फुटेज बना अहम सुराग

ऐसा खुला मामला

खाजूवाला-पूगल सड़क मार्ग पर आर्मी टावर फांटे के पास मंगलवार सुबह हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खाजूवाला वृत्ताधिकारी अमरजीत चावला के अनुसार, पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह टीम के साथ पहुंचे, तो क्षतिग्रस्त स्कूटी की तलाशी में डिग्गी से 3 पैकेट मिले, जिनमें करीब 14 किलो हेरोइन बरामद हुई।

हादसे में पाली निवासी खेताराम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार है, ताकि तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके। पूगल में मिली हेरोइन को लेकर शुरुआती जांच में सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए जाने की आशंका है।

करोड़ों की खेप, पुराने पैकेट होने के संकेत

बरामद हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैकेट पुराने हैं और हेरोइन पाउडर की बजाय ठोस ‘गठळ’ के रूप में है, जिससे इसके लंबे समय से छिपाकर रखे जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूगल में मिली हेरोइन को लेकर शुरुआती जांच में सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए जाने की आशंका है। इसी एंगल पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur: संदिग्धों की मौजूदगी से पुलिस ‘बेखबर’, लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ की मौजूदगी से खुली खुफिया नाकामी
Also Read
View All