बाइक रिव्‍यूज

Royal Enfield को टक्कर देगी Benelli की ये बाइक, कीमत भी है बेहद कम

बेनेली ने बाइक की कीमत कम करने के लिए इसके वील्ज, टायर और ब्रेक जैसे कम्पोनेन्ट्स भारत से ही लिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2019, 4:24 PM IST
upcoming-royal-enfield-350-rival-benelli-imperiale-400.jpg

नई दिल्ली: Benelli ने अपनी रेट्रो स्टाइल वाली पहली बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। इसे कंपनी की अब तक की सबसे सस्ती बाइक माना जा रहा है। बेनेली की नई बाइक 1950 में बनाई गई बेनेली-मोटोबी रेंज से इंस्पायर्ड है वहीं भारतीय बाजार में इस बाइक की टक्कर रॉयल एनफील्ड से मानी जा रही है। कीमत की बात करें तो इस बाइक को 1.69 लाख की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

इंजन- बेनेली इम्पीरियल 400 में 374cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,500rpm पर 21hp का पावर और 4,500rpm पर 29Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बेनेली ने बाइक की कीमत कम करने के लिए इसके वील्ज, टायर और ब्रेक जैसे कम्पोनेन्ट्स भारत से ही लिए हैं। रेट्रो-स्टाइल वाली यह बाइक ड्युअल चैनल एबीएस से लैस है।

3 कलर्स में मिलेगी बाइक-

बेनेली की यह नई बाइक रेड, सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध है

4000 रुपए में कर सकते हैं बुक-

बेनेली की बेवसाइट या डीलरशिप पर 4 हजार रुपये में इम्पीरियल 400 बाइक की बुकिंग की जा सकती है। कंपनी इस बाइक के साथ 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है।

Updated on:
22 Oct 2019, 4:24 PM IST
Published on: