5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान्हवी कपूर ने खरीद करोड़ों की ये कार, नंबर की वजह से हो रही है चर्चा

करोड़ों की कार खरीदने वाली जानह्वी की ये कार फीचर्स से ज्यादा अपने नंबर की वजह से सुर्खियां बटोर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Oct 2019, 3:06 PM IST

janhvi-kapoor-mercedes-maybach.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने मर्सडीज खरीदी है। जान्ह्वी ने सुपर लग्जरी कार Mercedes-Maybach खरीदी है । वैसे तो करोड़ों की इस कार के फीचर्स बेहद खास है लेकिन जान्ह्वी की ये कार फीचर्स से ज्यादा अपने नंबर की वजह से सुर्खियां बटोर रही है।

दरअसल जान्हवी कपूर की नई मर्सिडीज का नंबर 7666 है जो कि इनकी मां की कार का भी था जिसमें वह सफर किया करती थी।

इन कारणों से रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, हमेशा रखें ध्यान

जान्हवी कपूर की इस काले रंग की मर्सिडीज मेबैक का नंबर MH 02 FG 7666 है तथा श्रीदेवी की पुरानी मर्सिडीज कार का नंबर MH 02 डीजेड 7666 था। हालांकि यह कार जान्हवी कार के नाम पर नहीं है। श्रीदेवी के पास सफेद रंग की मर्सिडीज़ सेडान थी। जबकि जाह्नवी की नई कार का रंग काला है।

जान्ह्वी ने खरीदा है बेस मॉडल-

जान्हवी कपूर को इसके बेस वैरिएंट एस 560 मॉडल में सफर करते देखा गया है जिसकी कीमत 1.99 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) है। जान्हवी कपूर की कार में 4.0 लीटर वी8 इंजन लगाया गया है। यह कार बाहर से जितनी आकर्षक लगती है, अंदर से उतनी ही आरामदायक है। सेफ्टी के कई इसमें कई जबरदस्त फीचर को शामिल किया गया है।

सब्सिडी और जीएसटी के बावजूद 94 फीसदी घटी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री, पढ़ें पूरी खबर

एक लीटर में यह कार 7.08 km की माइलेज देती है. इस कार का कर्ब वजन 2245 किलोग्राम है इसमें 9 स्पीड, ड्यूलक्लच गियरबॉक्स लगा है जिसमें पैदल शिफ्ट, और स्पोर्ट्स मोड दिए।