5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन कारणों से रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, हमेशा रखें ध्यान

ट्रैफिक सिग्नल पर लोग गाड़ियों को जेब्रा क्रासिंग पर चढ़ा देते हैं जिससे पैदल चल रहे लोगों को सड़क पार करने में असुविधा होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Oct 2019, 2:47 PM IST

driving.jpg

नई दिल्ली: नए मोटर वाहन अधिनियम में कई सारे नियम बदल गए हैं। जिसकी वजह से लोगों के बीच ये कौतूहल का विषय बन गया था । इस अधिनियम में कई सारे ऐसे नियम है जिनका उल्लंघन करने पर आपका ड्राइविंग लाइसेस रद्द हो सकता है। अगर आपको नहीं पता तो पढ़े ये आर्टिकल

तेज म्यूजिक-

आप अपनी कार में किसी भी तरह का म्यूजिक सिस्टम लगवा सकते हैं लेकिन ड्राइव करते टाइम तेज म्यूजिक चलाने के वजह से आपका चालान होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर सकते हैं।

लॉन्चिंग से पहले सामने आई Hyundai Verna फेसलिफ्ट की तस्वीरें, कुछ ऐसा होगा इंटीरियर

शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास ओवर स्पीड-

स्कूल अथवा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों को काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसी जगहों पर 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अधिक पर वाहन नहीं चलाने के सख्त निर्देश होते हैं। पकड़े जाने पर जुर्माना हो सकता है या ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है।

सब्सिडी और जीएसटी के बावजूद 94 फीसदी घटी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री, पढ़ें पूरी खबर

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना-

नियम के मुताबिक नेवीगेशन के अलावा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर आपको जुर्माना भरना पड़सकता है।

फुटपाथ क्रास करना-

कई बार देखा जाता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर लोग गाड़ियों को जेब्रा क्रासिंग पर चढ़ा देते हैं जिससे पैदल चल रहे लोगों को सड़क पार करने में असुविधा होती है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है और यदि इस गलती को बार बार दोहराया जाया तो कुछ महीनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

एंबुलेंस को रास्ता नहीं देना-

एम्बुलेंस को रास्ता नहीं देने पर 10,000 रुपयें के चालान का प्रावधान है।

Sold Out हुई Honda CBR650R, देखे वीडियो

रोड पर रेस लगाना-

रोड पर रेस लगाने की वजह से पब्लिक को परेशानी हो सकती है। रैश ड्राइविंग और अन्य अपराधों के लिए भरी जुर्माना भी लगा जा सकता है। रेसिंग और संबंधित गतिविधियों में शामिल होने पर ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया जा सकता है।