
नई दिल्ली: Hyundai अपनी पॉप्युलर कार verna का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है और भारत में लॉन्च होने से पहले इस कार को चीन में लॉन्च किया जाएगा । लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस कार की आधिकारिक तस्वीरें जारी की हैं। इससे इसके भारतीय वर्जन में कौन कौन से फीचर्स व उपकरण दिए जाएंगे इनका पता चल गया है। इससे इस कार के इंटीरियर की जानकारी सामने आ गयी है।
इंटीरियर में हुआ है ये बदलाव-
इसके डैशबोर्ड को पहले जैसा ही रखा गया है तथा सीट टेक्सचर व रंग को लेकर थोड़े बदलाव देखनें को मिलते है। सबसे बड़े बदलाव के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में देखनें को मिलता है। जल्द ही कंपनी इसे आगामी सभी मॉडलों में लगाने वाली है। इसके अलावा इसमें नया 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाने वाली है। इसके साथ ही इस कार में वेन्यू वाली ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी ।
लुक और डिजायन होगा नया-
हुंडई वरना फेसलिफ्ट के लुक के साथ कंपनी ने इसके डिजाइन में भी थोड़ा चेंज किया गया है। ग्रिल को पहले से थोड़ा चौड़ा रखा गया है, नए हेडलैंप तथा सामने के बंपर को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें नए एलईडी टेललैंप लगाये जाएंगे तथा Boot पर एक एलईडी स्ट्रिप भी दिया जाएगा। वहीं इंजन की बात करें तो1.5 लीटर बीएस-6 अनुसरित पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ लाया जाएगा।
Updated on:
22 Oct 2019, 12:42 PM IST
Published on:
22 Oct 2019, 12:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.