नए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को तो आरटीओ लिंक करेगा लेकिन पुरान वाहन के सर्टिफिकेट को आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की के परिवहन सेवा पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद लॉग इन आईडी बना कर पंजीकरण संबंधित सेवा पर जाकर वाहन के पंजीकरण में मोबाइल नंबर को जोड़ सकते हैं।