बाइक रिव्‍यूज

बिना खरीदे दिल्ली- एनसीआर वाले चला पाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, 5 रुपए प्रति किमी होगा खर्च

BOUNCE अभी तक अपनी सर्विसेज बैंग्लुरू में दे रहा था लेकिन अब ये कंपनी दिल्ली एनसीआर में भी अपनी सेवा शुरू करने जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 5:49 PM IST
bounce.jpg

नई दिल्ली : हर दिन घर से बाहर निकलने वालों के लिए दिल्ली-एनसीआर में सफर करना अब आसान हो जाएगा। बल्कि अगर कहा जाए कि आसान और सस्ता हो जाएगा तो गलत नहीं होगा क्योंकि बहुत ही जल्द दिल्ली एनसीआर में बाइक रेंटल कंपनी बाउंस (BOUNCE) अपनी सेवा शुरू करने जा रही है। दिल्ली के एयरोसिटी में चल रही इंडियन मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2019 में अपने प्रोडक्ट्स को पेश करते समय कंपनी ने ये बात कही है।

ऐप के माध्यम से काम करेगी सर्विस-

कंपनी दिल्ली में किराए पर स्कूटर देने की सेवा शुरू करेगी। इस सेवा के तहत कोई भी व्यक्ति किराए पर स्कूटर ले सकेगा। ये सर्विस कैब फैसिलिटी की तरह ऐप के माध्यम से काम करेगी। एप पर स्कूटर की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

ओटीपी से स्टार्ट होगा स्कूटर-

एप पर स्कूटर की बुकिंग होने पर यूजर के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को स्कूटर में एंटर करने के बाद ही स्कूटर स्टार्ट होगा। इस स्कूटर में क्वालकॉम चिपसेट लगाया गया है जो क्वालकॉम प्रोसेसर से अपडेट होगा। स्पीड की बात करें तो ये स्कूटर 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगे ।

5 रुपए प्रति किलोमीटर आएगा खर्च -

इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का खर्च 5 रुपए किलोमीटर या 50 पैसा प्रति मिनट होगा। दिल्ली में इस सेवा को शुरू करने के लिए आवेदन कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो स्टेशन पर इनके पिकअप और ड्रॉप आउट प्वाइंट बनाए जा सकते हैं। आपको बता दें कि ये सेवा बेंग्लुरू में पहले से चली आ रही है।

Updated on:
15 Oct 2019, 5:49 PM IST
Published on: