कार एक्सेसरीज- कार खरीदते समय सेल्समैन आपको कार की एक्सेसरीज के बारे में बताना शुरू कर देता है। सेल्समैन आपको इंटीरियर कारपेट, सीट कवर्स, स्टीरियो सिस्टम, पार्किंग सेंसर और ना जाने कितने ही चीजें लगवाने को बोलेगा, और इनकी कीमत भी काफी ज्यादा बताएगा । ऐसे में सेल्स मैन को आहिस्ते से मना कर ये सारी एक्सेसरीज आप ओपन मार्केट से लगवा सकते हैं इससे आपका पैसा भी बचेगा।