फीचर्स- एंट्री लेवल Glanza G MT में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED रियर कॉम्बिनेशन टेललैंप्स, क्रॉम ग्रिल, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और डॉयमंड कट एलॉय व्हील्स आदि जैसे कई फीचर्स शामिल किये हैं। आपको बता दें कि नई Glanza में ड्यूअल एयर बैग्स, फॉग लैम्प्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ABS+EBD+BA, सीट बेल्ट रिमांडर, इमोबिलाइजर और tech बॉडी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।