बाइक रिव्‍यूज

आज लॉन्च होगा Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक, सिंगल चार्जिंग में चलेगा 95 किमी

एक बार फिर से बजाज चेतक देगा बाजार में दस्तक गूंजेगी हमारा बजाज की धुन
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2020, 10:59 AM IST
bajaj chetak
bajaj chetak

नई दिल्ली: 14 सालों के बाद Bajaj Chetak एक बार फिर से सड़कों पर रफ्तार भरने को तैयार है वो भी नए अवतार में। जी हां इलेक्ट्रिक Bajaj Chetak आज लॉन्च होने वाला है। वैसे तो इस स्कूटर को पहले ही दुनिया के सामने पेश किया जा चुका है लेकिन आधिकारिक तौर पर कल से इस स्कूटर की बिक्री शुरू हो जाएगी। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की बुकिंग कंपनी ने पिछले महीने ही शुरू कर दी है हालांकि कंपनी ने इसके बुकिंग आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इसे काफी अच्छी बुकिंग मिली होंगी । खैर लॉन्चिंग से पहले चलिए आपको बताते हैं कि इस बार इस स्कूटर में क्या होगा खास

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाईन को पहले जैसा ही रखा गया है जिस वजह से यह पुराने चेतक की याद दिलाता है, लेकिन इसे बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें बहुत से आधुनिक फीचर्स व उपकरण का प्रयोग किया गया है।

इसके हेडलैंप को गोलाकार रखा गया है तथा प्रीमियम फील देने के लिए मिरर व फ्रंट फेंडर में क्रोम का प्रयोग किया गया है।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की सुविधा दी गयी है। इस तकनीक के माध्यम से रिमोट स्टार्ट, जियो फेंसिंग, स्कूटर खोजने का फीचर तथा लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

वहीं टेक्निकल स्पेसीफिकेशन की बात करें तो नई चेतक में सस्पेंसन के लिए सामने हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क व पिछले हिस्से में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर लगाए गए है। वहीं इस स्कूटर में ट्यूबलेस टायर का प्रयोग किया गया है तथा इस पर 12 इंच का पहिये लगाए गए है।

मोटर-Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने IP67 रेटेड lithium-ion बैटरी का प्रयोग किया गया है। इसमें कंपनी ने स्विंगआर्म माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया है। नई चेतक इलेक्ट्रिक में Eco और Sport मोड दिया गया है। ये स्कूटर फुल चार्ज होने पर Eco मोड में 95 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करेगी वहीं Sport मोड में ड्राइव करने पर ये स्कूटर 85 किलोमीटर तक चल सकेगी। इस ड्राइविंग रेंज के साथ नई बजाज चेतक इलेक्ट्रिक सीधे तौर पर Ather 450 को टक्कर देगी।

Updated on:
14 Jan 2020, 10:59 AM IST
Published on: