
नई दिल्ली: Bajaj auto ने इसी महीने बजाज चेतक को री लॉन्च किया है। अपने जमाने का लीजेंडरी स्कूटर इस बार इलेक्ट्रिक अवतार में दस्तक दे रहा है। कंपनी देश में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री जनवरी 2020 से शुरू करेगी। इसकी कीमत 1 लाख रुपयें के करीब हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की एक प्रीमियम मॉडल होगी
KTM डीलरशिप से होगी बिक्री-
इस स्कूटर को कई फेज में सेल किया जाएगा। एक प्रीमियम व इलेक्ट्रिक मॉडल होने की वजह से बजाज इसकी बिक्री अपनी डीलरशिप से नहीं बल्कि केटीएम डीलरशिप के माध्यम से करेगा। बजाज ने यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अरबनाइट ब्रांड के तहत उतारा है। फिलहाल बजाज ऑटोमोटर्स ने अरबनाइट ब्रांड के शोरूम देश में नहीं खोले है, इसलिए चेतक इलेक्ट्रिक को अभी केटीएम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।
आपको बता दें कि बजाज चेतक को आईपी67 लिथियम आयन बैटरी के साथ लाया गया है तथा इसमें दो ड्राइविंग मोड स्पोर्ट व ईको दिए गए है। इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है। माइलेज की बात करें तो ये स्कूटर ईको मोड में 95 किलोमीटर और स्पोर्ट्स मोड में 85 किलोमीटर दूरी तय कर सकता है।
Updated on:
30 Oct 2019, 4:10 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 4:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.