
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पॉल्यूशन की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक कारों और बाइक की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। पॉल्यूशन फ्री ट्रासपोर्ट के रास्ते में इजरायल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इजरायल में इंजीनियरों की एक टीम ने एक खास इंजन प्रोटोटाइप बनाया है, जो एथनॉल के साथ पानी से चलता है। खास बात यह है कि इस इंजन से चलने वाली गाड़ी कम प्रदूषण करेगी और माइलेज भी ज्यादा मिलेगा।
इस प्रोटोटाइप इंजन को maymann Research LLC नाम की कंपनी ने डेवलप किया है। वैसे तो ये कंवेशनल पिस्टन इंजन है। लेकिन इस इंजन की खास बात ये है कि 70 पर्सेंट पानी और 30 पर्सेंट एथनॉल या किसी अन्य प्रकार के ऐल्कॉहॉल के कॉम्बिनेशन पर चलता है। इससे न सिर्फ पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च बचेगा, बल्कि पलूशन भी बहुत कम होगा।
इस इंजन की सबसे खास बात ये है कि किसी भी कार के इंजन में साधारण मॉडिफिकेशन करके इसे पानी-एथनॉल से चलने वाला बनाया जा सकता है।
बेहद कम खर्च में चलेगा ये इंजन- कंपनी का दावा है कि पेट्रोल-डीजल समेत किसी भी अन्य एनर्जी सलूशन की तुलना में इस इंजन को चलाने का खर्च बहुत कम है। इसके अलावा ये इंजन लगभग सभी सल्फर ऑक्साइड (SOx) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) के उत्सर्जन को समाप्त कर देता है, जो प्रदूषण करने के लिए जाने जाते हैं।
लॉन्च होने में लगेगा समय- इस इंजन के प्रोटोटाइप को भले ही डेवलप कर लिया हो लेकिन बाजार में इस इंजन को आने में वक्त लगेगा ।
Updated on:
30 Oct 2019, 12:37 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 12:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.