बाइक रिव्‍यूज

Harley Davidson Street 750 BS6 और Street Rod, सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे Army Officers

Harley Davidson Street 750 BS6 और Street Rod बाइक खरीद सकते हैं Army Officers BS6 Street 750 और Street Rod है क्रूज़र बाइक Harley Davidson India ने किया ऐलान
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2020, 3:38 PM IST
Harley-Davidson Bikes Available For Army
Harley-Davidson Bikes Available For Army

नई दिल्ली: अगर आर्मी में है तो अमैरिकन क्रूज़र बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ( Harley Davidson ) की बाइक को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल Harley Davidson India ने घोषणा की है कि ख़ास कीमत में कंपनी की BS6 Street 750 और Street Rod को देश भर में आर्म्ड फोर्स में काम करने वाले लोगों के लिए कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट्स ( CSD ) में उपलब्ध करवाया जाएगा। भारत में इस बाइक को जिस कीमत में बेचा जाता है उससे कहीं ज्यादा सस्ती कीमत पर ये बाइक्स अब कैंटीन कैंटीन से खरीदी जा सकती है।

हार्ले डेविडसन की ये दोनों बाइक Harley Street 750 और Harley Street Rod में 749 cc लिक्विड कूल रेवोल्यूशन एक्स इंजन दिया गया है। ये इंजन बाइक BS6 इंजन से अपडेट की गई है। ये इंजन 3750 rpm पर 60 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। Street 750 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है। इस बाइक के रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया गया है। Street Rod के फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में गैस चार्ज्ड सस्पेंशन दिया गया है। इन दोनों बाइक्स में ही डुअल चैनल ABS दिया जाता है।

Harley-Davidson का आर्म्ड फोर्सेज के साथ काफी पुराना रिश्ता रहा है। इसमें H.O.G. चैप्टर भी शामिल है जो डिफेन्स ऑफिसर्स को समर्पित था। ये चैप्टर सर्विंग और रिटायर्ड अफसरों के लिए शुरू किया गया था जिसमें कंपनी फ्री में बाइक्स को सेफ कस्टडी देती थी।

Updated on:
19 Mar 2020, 3:38 PM IST
Published on: