बाइक रिव्‍यूज

Harley Davidson के साथ हाथ मिलाने को तैयार Hero, अन्य कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

Hero मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी हार्ले डेविडसन से हाथ मिलाने की इच्छा जताई है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या हार्ले डेविडसन भी हीरो मोटोकॉर्प के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है।

2 min read
Feb 19, 2020
Hero Motocorp and Harley Davidson

नई दिल्ली: ऐसा माना जा रहा है कि दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ( Hero MotoCorp ) अमेरिकी लग्जरी क्रूज़र बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ( Harley-Davidson ) के साथ जल्द ही हाथ मिला सकती है। इन दोनों कंपनियों के कोलैबरेशन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि हार्ले डेविडसन भारत में सस्ती क्रूजर बाइक लॉन्च कर सकती है जिसे दोनों कंपनियां मिलकर तैयार करेंगी। Hero मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी हार्ले डेविडसन से हाथ मिलाने की इच्छा जताई है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या हार्ले डेविडसन भी हीरो मोटोकॉर्प के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है।

पवन मुंजाल ने यह भी बताया है कि इस बारे में अभी तक कोई भी प्रपोज़ल नहीं दिया गया है। मुंजाल ने कहा है कि जितना जल्दी दोनों कंपनियां हाथ मिलाएंगी उतना ही फायदा लोगों को मिलेगा। हार्ले डेविडसन एक प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी है ऐसे में हीरो के साथ दोनों कंपनियों के कोलैबरेशन के बाद भारतीयों को हार्ले की सस्ती बाइक मिल सकती है। भारत में हीरो मोटोकॉर्प का नेटवर्क बेहद ही स्ट्रॉन्ग है ऐसे में अगर दोनों कंपनियां को ही इस कोलैबरेशन का जबरदस्त फायदा मिलेगा और भारत में हार्ले डेविडसन की पहुंच भी बढ़ेगी।

पवन मुंजाल ने दोनों कंपनियों के कोलैबरेशन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना जरूर बताया है कि वो हार्ले डेविडसन के साथ हाथ मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अगर कंपनी हार्ले की तरफ से उन्हें कोई प्रपोज़ल मिलता है तो वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आपको बता दें कि 18 फरवरी को Hero मोटोकॉर्प ने 3 नई बाइक्स को लॉन्च किया है जिसमें नई Glamour BS6, Passion Pro BS6 और Hero Xtreme 160R BS6 शामिल है। बता दें कंपनी ने अपनी Hero Krizma और Xtreme का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। दरअसल लगातार घट रही बिक्री की वजह से कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को लिस्ट से हटाने का फैसला लिया है।

Published on:
19 Feb 2020 01:55 pm
Also Read
View All