4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata की कारों पर मिल रहा 2 लाख का बंपर डिस्काउंट, BS4 कारों का स्टॉक खत्म करना है मकसद

अब Tata मोटर्स ने अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। टाटा मोटर्स अपनी कारों पर 2 लाख रुपये की बंपर छूट ऑफर कर रही है। तो चलिए जानते हैं टाटा की कौन सी कारों पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Feb 2020, 1:00 PM IST

tata-safari-storme-exterior-53361.jpg

नई दिल्ली: अप्रैल 2020 की पहली तारीख से भारत में BS4 नॉर्म्स वाले वाहनों की बिक्री पर रोक लग जाएगी, इसे देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने ज्यादातर वाहनों को BS6 नॉर्म्स वाले इंजन से अपडेट कर दिया है। अब दिक्कत ये है कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के पास अभी भी BS4 कारों का बड़ा स्टॉक बचा हुआ है जिसे 1 अप्रैल से पहले खत्म करना है। इस स्थिति को देखते हुए अब Tata मोटर्स ने अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। टाटा मोटर्स अपनी कारों पर 2 लाख रुपये की बंपर छूट ऑफर कर रही है। तो चलिए जानते हैं टाटा की कौन सी कारों पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।

जवानी के दिनों में रफ़्तार के दीवाने थे डॉनल्ड ट्रंप, गैराज में खड़ी हैं करोड़ों की लग्जरी कारें

टाटा जिन BS4 कारों पर डिस्काउंट दे रहा है उनमें हेक्सा, हैरियर, जेस्ट, बोल्ट, सफारी स्टॉर्म, टियागो, टिगॉर और नेक्सन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ ( Tata Safari Storme ) सफारी स्टॉर्म पर कंपनी 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ख़ास बात ये है कि साल 2019 में कंपनी अपनी इस धाकड़ एसयूवी का प्रोडक्शन बंद कर चुकी है जिसका काफी स्टॉक बचा हुआ है ऐसे में अब इसपर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि सफारी स्टॉर्म में 2.2-लीटर Varicor400 डीजल इंजन दिया जाता है।

अगर बात करें डीजल वेरिएंट की तो 50,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ टाटा टियागो को ऑफर किया जा रहा है वहीं टियागो पेट्रोल इंजन पर कंपनी 45,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया जाता है वहीं डीज़ल वेरिएंट में 1.05-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया जाता है। आपको बता दें कि इस कार पर 70,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी कुछ डीलरशिप्स पर ऑफर किया जा रहा है।

अपनी कार पर फ्री में लगवाएं FASTag, 29 फरवरी तक है मौक़ा

Tata Hexa पर कंपनी 50,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 1.5 लाख रुपये का फायदा दे रही है। ये एक 7 सीटर कार है जिसे अपकमिंग Gravitas के साथ रिप्लेस किया जाने वाला है। कंपनी अपनी इस धाकड़ एसयूवी पर पर 1.3 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है। इस एसयूवी का इंजन 140 पीएस की पावर और 350 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी में नेक्सॉन की बात करें तो इसपर 55,000 रुपये तक की पेशकश की जा रही है। कंपनी ने मॉडल के BS-VI कंप्लेंट वर्जन को पहले ही रोलआउट कर दिया है। इन कारों के अलावा कंपनी टाटा जेस्ट और टाटा बोल्ट पर भी डिस्काउंट दे रही है। पूर्व