बाइक रिव्‍यूज

बाइक और कार का इंश्योरेंस रिन्यू कराने से पहले पढ़ लें ये खबर

इंश्योरेंस पॉलिसी कार हो या बाइक हर वाहन के लिए लेना जरूरी होता है अगर आप वक्त की कमी की वजह से ये काम नहीं कर पा रहे हैं तो घबराएं नहीं ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2019, 5:48 PM IST
car_insurance.jpg

नई दिल्ली : जब से नया मोटर वाहन एक्ट लागू हुआ है लोग जुर्माने के डर से अपनी गाड़ी के कागजातों को तैयार करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इन्ही पेपर्स में एख बेहद महत्वपूर्ण पेपर होता है गाड़ी का इंश्योरेंस । अगर आपका भी इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप घर बैठे आसान तरीके जिससे आप अपने बाइक की इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कर सकते हैं।

ऑनलाइन खरीदें इंश्योरेंस-

आजकल वाहन इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदना बहुत सरल है। अगर आपने पहले से बीमा करा रखा है तो आप अपनी पुरानी बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं और पॉलिसी नंबर के साथ लॉगइन कर इसे रिन्यू कर सकते हैं या चाहें तो नया बीमा प्लान ले लें।

इस तरह से कर सकते हैं बचत-

अगर पैसे बचाना चाहते है तो आप केवल थर्ड-पार्टी इंश्योरेस भी ले सकते हैं। इसमें खुद के नुकसान का बीमा शमिल नहीं हो तो थर्ड-पार्टी इंश्योरेस केवल उस व्यक्ति की संपत्ति को हुए नुकसान और शारीरिक क्षति को कवर जिसकी क्षति आपके द्वारा हुई है। इसमें आप अपने बाइक के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं।

Updated on:
17 Sep 2019, 5:48 PM IST
Published on: