
नई दिल्ली: कार चलाने वाला हर इंसान इस बात को जानता है कि कार से किसी भी प्रकार की आवाज का आना अच्छा संकेत नहीं है । लेकिन कई बार लोग वक्त की कमी या अन्य कारणों से कार से आने वाली आवाजों को नजरंदाज करते हैं लेकिन ऐसा करना आपकी कार की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है । इसीलिए अगर आपकी कार से इस तरह की कोई भी आवाज आती है तो नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
स्पीड में चलाने पर आए आवाज- अगर कार को फर्स्ट गियर से दूसरे गियर पर शिफ्ट करने में स्पीड बढ़ाते ही कार आवाज करने लगे तो समझ लो कि कुछ गड़बड़ है।ये आवाजें कार की फैन बेल्ट ढीली या फिर खराब होने की वजह से आती हैं। कार की फैन बेल्ट समय के साथ ढीली हो जाती है और कार स्टार्ट करते समय रबड़ से रगड़ लगते समय आवाज करने लगती है। इसके लिए आपको अंत में फैन बेल्ट बदलवानी पड़ती है।
वाइपर से आने वाली आवाजें-
वाइपर से आने वाली आवाजों का मतलब है कि वाइपर की रबड़ घिस चुकी है और इसकी रगड़ से आपकी विंडशील्ड खराब हो सकती है।
ब्रेक से आती आवाजें - ब्रेक से अक्सर 2 तरह की आवाजें आती हैं । ब्रेक दबाने पर ऐसी आवाज जैसे कुछ घिस रहा है, दूसरा स्क्रीच साउंड। इन आवाजों को इग्नोर ना करें, तुरंत ही मैकेनिक से चैक कराएं। ब्रेक्स का मामला सुरक्षा से जुड़ा है इसलिए लापरवाही ना करें।
टायर से आने वाली आवाजें- टायर प्रेशर कम होने या टायर अलाइनमेंट बिगड़ा होने पर टायर से थडिंग साउंड आने लगता है। अलाइमेंट खत्म होने टायर जल्दी से घिस सकते हैं।
Updated on:
17 Sep 2019, 5:10 PM IST
Published on:
17 Sep 2019, 5:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.