
नई दिल्ली: हाल ही में पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया है । इसकी वजह से पूरा देश सिंधु के नाम के गुणगान कर रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर सारे सेलेब्स और देश की बड़ी हस्तियां सिंधु को बधाई दे रहे हैं। सिंधु को इस उपलब्धि के लिए उनको कई सारे सम्मानों से नवाजा गया । इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है।
दरअसल साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को 80 लाख कीमत वाली BMW X5 गिफ्ट की है। इसके लिए बाकायदा एक समारोह का आयोजन किया गया था। तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पीवी सिंधु के साथ पी गोपीचंद भी मौजूद थे।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पीवी सिंधु को गिफ्ट में दी गई बीएमडब्ल्यू एक्स5 को कई लोगों ने मिलकर उपहार में दिया है। इसगाड़ी को खरीदने वालों में सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है।
हालंकि अभी तक ये नहीं पता कि सिंधु को कौन सा वेरिएंट दिया गया है लेकिन देखने में ये 2019 के मॉडल जैसी लगती है। वर्तमान में इसके अभी दो वैरिएंट मिलते है -एक्सड्राइव30डी स्पोर्ट और एक्सड्राइव30डीलाइन। इस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 80 लाख रुपये से अधिक होगी।
Updated on:
17 Sep 2019, 4:17 PM IST
Published on:
17 Sep 2019, 4:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.