बाइक रिव्‍यूज

23 सितंबर को लॉन्च होगी KTM 790 Duke बाइक, लॉन्चिंग से पहले जानें सारी डीटेल

ktm अपनी पॉवरफुल बाइक्स के लिए जानी जाती है अब कंपनी अपनी मोस्ट अवेटेड पॉवरफुल बाइक ktm 790 Duke को लॉन्च करने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2019, 12:56 PM IST
ktm-790-dukee.jpg

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन मोटरसाइकल निर्माता KTM भारत में अपनी नई बाइक लॉन्च करने वाले हैं। जी हां ये वही बाइक जिसका भारत में लंबे समय से इंतजार हो रहा था । हम बात कर रहे हैं KTM 790 Duke की फाइनली कंपनी 23 सितंबर को इस बाइक को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस बाइक की कुछ डीलरशिप पर बुकिंग भी शुरू कर दी है। 30 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इस बाइक को बुक किया जा सकता है । चलिए आपको बताते हैं इस बाइक के फीचर्स और पॉवरफुल इंजन के बारे में

इंजन - KTM 790 Duke बाइक में 799cc, ट्विन-सिलिंडर इंजन से लैस है। यह इंजन 9,000 rpm पर 103 hp का पावर और 8,000 rpm पर 87 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 4 राइडिंग मोड्स मिलेंगे, जिनमें स्पोर्ट, स्ट्रीट, रेन और ट्रैक शामिल हैं।

लुक और फीचर्स की बात करें तो इसका लुक काफी शार्प और अग्रेसिव है। और ये मार्केट में CKD रूट से भारत आएगी । पहले साल में इस बाइक की केवल 100 बाइक्स ही भारत के लिए अलॉट की जाएगी और फिलहाल ये बाइक bs4 इंजन से लैस होगी अगले साल bs6 इंजन वाली बाइक को मार्केट में उतारा जाएगा।

कीमत- इस बाइक की कीमत 8 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

इन से होगा मुकाबला- मार्केट में 790 ड्यूक की टक्कर Ducati monster 821, KAWASAKI Z900 और यामाहा MT-09, ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS, Suzuki GSX-R750 जैसी बाइक्स से होगी।

Updated on:
18 Sep 2019, 12:56 PM IST
Published on: